ICAI CA Admit Card 2024 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2024 की CA फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
ICAI CA फाइनल परीक्षा शेड्यूल
रिवाइज्ड प्रोग्राम के अनुसार, नवंबर 2024 की CA फाइनल परीक्षा निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।
ग्रुप 1: 3, 5 और 7 नवंबर 2024
ग्रुप 2: 9, 11 और 13 नवंबर 2024
यदि किसी विशेष दिन केंद्र या राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षा का निर्धारित कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा।
ICAI CA Admit Card 2024 ऐसे करें डाउनलोड
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ICAI CA फाइनल एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर पहुंचने के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।